रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। महिला अस्पताल में ठेका कंपनी कॉल मी सर्विस से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रही थी। घटना के बाद पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। मौत के कारण का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। घटना मौदाहापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेकाहरा अस्पताल में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड शकीला बनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाते समय अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल की थी। जिसके बाद उनके ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस वहां पहुंचे उससे पहले महिला फांसी पर झूल चुकी थी। जिसके बाद ही पुलिस वहां पहुंची।
महिला ने CMS सिक्योरिटी एजेंसी की कर्मचारी थी। दोपहर 1:30 बजे सोनोग्राफी रूम में दरवाजा बंद कर दी थी। जिसके बाद वे इस खौफनाक कदम को उठाया। हालांकि महिला किस वजह से मौत को गले लगाई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस उनके शव को उतार कर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।



