छत्तीसगढ़

राहुल गांधी पर गिरिराज का हमला, हारते ही चुनाव प्रक्रिया पर उठाते हैं सवाल..

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रायपुर दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच भरोसा खोने के कारण आत्मचिंतन करने की जरूरत है, न कि ऐसे बयान देने की जिन पर लोग हंसें।

रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो लोकतंत्र की जीत बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि यह दोहरा रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अतीत में बाबा साहेब का अपमान किया था, जबकि आज पूरा देश उन्हें सामाजिक परिवर्तन और संविधान निर्माण के महानायक के रूप में सम्मान देता है।

इस दौरान गिरिराज सिंह ने रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button