रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह पुलिस विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और VIP सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।
सचिन्द्र चौबे को PTS मैनपाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद से मुख्यमंत्री सुरक्षा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं आलोक तिवारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा से 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर भेजा गया है।
गिरीश कोरी को राजभवन सुरक्षा से VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर और दिनेश सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से राजभवन सुरक्षा, रायपुर में पदस्थ किया गया है।
मयंक रणसिंह को SIA पुमु, नवा रायपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा पदस्थ किया गया है। तारेश साहू को भाटापारा से उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नीलकिशोर अवस्थी को राजभवन सुरक्षा से VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर भेजा गया है।
गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।



