छत्तीसगढ़

CG Crime: बेटे ने टांगी से पिता के सिर पर किया वार, मौके पर मौत..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार इमलीपारा का है। पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को मधुवन शंकर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई रामाशंकर सिंह की उसके बेटे मुकेश कुमार सिंह ने हत्या कर दी है। रामाशंकर का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला।

रिपोर्ट के आधार पर दरिमा थाना पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने टांगी से पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से खून लगी लोहे की टांगी बरामद की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Back to top button