रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार तीन युवक कारोबारी को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है।
फिलहाल कारोबारी और अपहरण में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।



