छत्तीसगढ़

रायपुर के निजी प्लांट में बवाल, मजदूरों ने पुलिस पर किया पथराव; कई जवान घायल..

रायपुर। राजधानी रायपुर के रायखेड़ा स्थित निजी पावर प्लांट में मजदूरों के बीच विवाद के बाद बलवा और पथराव की घटना सामने आई है। घटना खरोरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। विवाद के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात प्लांट में बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थिति बलवा में बदल गई। ग्रामीणों की ओर से गांव में शराब बिक्री का विरोध किए जाने को भी विवाद से जोड़कर बताया जा रहा है।

घटना के दौरान पथराव किया गया, जिसमें खरोरा थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात कही जा रही है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button