छत्तीसगढ़

उरला इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका..

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से उठते धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में टायर जलाकर डामर तैयार करने का कार्य किया जाता है।

आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ कर्मचारियों के फैक्ट्री के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन और हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button