छत्तीसगढ़

धमतरी में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत..

धमतरी: जिले के रत्नाबांधा इलाके में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 21 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सागर नागारची बुधवार देर रात पैदल धमतरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान रत्नाबांधा इलाके में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे अभय ठिटे ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान को दी। सूचना मिलते ही शिवा प्रधान अपने साथी डोमन साहू के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने सागर नागारची को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button