छत्तीसगढ़

CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों का तबादला..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 राज्य कर संयुक्त आयुक्तों का तबादला किया है। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राज्य कर विभाग में पदस्थ संयुक्त आयुक्त स्तर के 10 अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना का विवरण दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना और अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास करना है।

राज्य कर संयुक्त आयुक्तों के तबादले की पूरी सूची आदेश में जारी की गई है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें पूरी लिस्ट देखने के लिए।

Leave a Reply

Back to top button