छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में दर्दनाक घटना: पत्नी की जहर सेवन से मौत, पति ने फांसी लगाकर दी जान..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पत्नी के जहर सेवन करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में उपचार करा रही पत्नी की भी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

16 नवंबर को पत्नी ने किया था जहर सेवन

मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को सुखमनिया ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिवार के लोग उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

पत्नी अस्पताल में थी, पति ने घर में लगा ली फांसी

इसी दौरान सुखमनिया के पति साखी राम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

शराब और काम नहीं करने को लेकर हुआ था विवाद

मृतक दंपती के बेटे के मुताबिक, शराब पीने और काम नहीं करने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच की परिस्थितियों और उनके कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

उपचार के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम

अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही सुखमनिया की भी आखिरकार मौत हो गई। इस तरह पति-पत्नी दोनों की जान चली गई। घटना के बाद ग्राम लीचीरमा में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

2

Back to top button