छत्तीसगढ़

हथखोज की फैक्ट्री में अचानक भड़की आग, ऊंची लपटें और धुएं से मचा हड़कंप..

दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, हादसे में फैक्ट्री को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Back to top button