छत्तीसगढ़

PM मोदी के साथ डिनर टेबल पर दिखे CM विष्णुदेव साय, बढ़ी राजनीतिक चर्चा..

रायपुर। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विशेष महत्व मिलने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। बैठक के बाद आयोजित दोपहर भोज के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेबल पर अन्य चुनिंदा मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ नजर आए।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ भोजन टेबल पर बैठने वाले नेताओं का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा किया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी को छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय का संकेत माना जा रहा है।

भोजन के दौरान राष्ट्रीय विकास, सुशासन, राज्यों के अनुभवों के आदान-प्रदान और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद नेताओं में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर केंद्र सरकार के साथ छत्तीसगढ़ के विकास संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से रखते रहे हैं। नीति आयोग की बैठक में उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रधानमंत्री के साथ अनौपचारिक संवाद को राज्य के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button