
गौरेला पेंड्रा मरवाही
घर घुसकर दो युवक ने महिला से गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर दोनों युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।
पटेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला घर के बाहर सोई हुई थी। इस दौरान नशे की हालत में 35 वर्षीय राजकुमार पानिका और राकेश पानिका 30 वर्ष वहां से गुजर रहे थे। तभी दोनों युवकों की नीयत महिला पर पड़ी, जिसके बाद दोनों ने महिला को घर के अंदर ले गए और फिर बारी बारी से दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान महिला घर पर अकेले ही थी और पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था।
महिला का पति जब मजदूरी कर शाम में घर लौटा तो इसकी जानकारी दी गई। पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत गौरेला थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।



