रायपुर/महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य नरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, नरेन्द्र शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं और कथावाचन व ज्योतिष के क्षेत्र में पहचान रखते हैं।छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं और बागबाहरा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) के तहत कार्यवाही की है पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत जानकारी साझा करने से फिलहाल इंकार किया है।



