छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS रमेश कुमार शर्मा का ट्रांसफर..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार शर्मा का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को उनके वर्तमान पद सचिव, गृह विभाग से हटाकर आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के पद पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

रमेश कुमार शर्मा लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। गृह विभाग जैसे संवेदनशील विभाग में कार्य करने के बाद अब उन्हें सहकारिता विभाग की कमान सौंपी गई है। सहकारिता क्षेत्र में किसानों, समितियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम कार्य होते हैं, ऐसे में उनकी नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार द्वारा लगातार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया जा रहा है। इसी क्रम में यह आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Back to top button