सरगांव
सरगांव के पास ग्राम रामबोड़ कुसुम प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के चिमनी गिरने से 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.
प्लांट में घटना से 5 लोगों की मृत्यु की शंका जताई जा रही है .सरगांव के पास ग्राम रामबोड़ मनियारी नदी के पास, बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे कुसुम प्लांट में घटना हुआ. प्लांट में चिमनी गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए.घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को बिलासपुर के अस्पताल भेजा गया है.



