छत्तीसगढ़

शिक्षा व्यवस्था पर सरकार सख्त, MCB DEO को हटाया गया..

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और प्राचार्यों के प्रभार में बदलाव किया है। सबसे चर्चित कार्रवाई मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में हुई, जहां जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे को पद से हटा दिया गया।

बताया जा रहा है कि हाल ही में घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में MCB जिला प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में रहा। इसे लेकर शासन स्तर पर नाराजगी थी।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था की खराब स्थिति पर DEO को फटकार लगाई थी। अब उसी के बाद तबादला आदेश जारी कर उन्हें लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ कर दिया गया है।

शासन ने जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी रविकांत यादव को सौंपते हुए उन्हें नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। सरकार का उद्देश्य आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के प्रदर्शन में सुधार लाना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Back to top button