रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीन अपर संचालकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जनजातीय विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन और निगरानी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विभागीय आदेश के अनुसार विशेष केंद्रीय सहायता योजना (बस्तर पैकेज), पीएम-जनमन, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, वन अधिकार अधिनियम-2006, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छात्रावास-आश्रम संचालन और आईटीडीए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।



