छत्तीसगढ़

CG चरचा कॉलरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट..एसईसीएल डिप्टी मैनेजर की मौत..

रायपुर/ एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक आवासीय क्वार्टर में बीती रात अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना सामने आई है। हादसे में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चरचा कॉलरी के चाइना ब्लॉक स्थित एक आवासीय क्वार्टर में बीती रात अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए।

 

Leave a Reply

Back to top button