छत्तीसगढ़

बलरामपुर में नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के सरना गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव नाले में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सड़ी-गली हालत में मिला शव, पहचान करना मुश्किल

पुलिस के मुताबिक, शव काफी सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन था और किन परिस्थितियों में उसका शव नाले तक पहुंचा।

Leave a Reply

2

Back to top button