छत्तीसगढ़

किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन..

बेमेतरा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बेमेतरा जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांगपत्र कलेक्टर को सौंपा।

प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंगत साहू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने मांग की कि किसानों को एकमुश्त खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए, खाद कटौती का नियम समाप्त किया जाए, डीजल की उपलब्धता बढ़ाई जाए, कृषि बिजली दरों में राहत दी जाए और धान का भुगतान एकमुश्त किया जाए। साथ ही खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और लंबित अनुदान राशि जारी करने की भी मांग उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खरीफ सीजन से पहले किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button