
रायपुर
तेज रफ्तार ट्रेलर ने सरकारी वाहन चालक को टक्कर मार दिया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. युवक ट्रेलर की टक्कर से उछलकर चक्के के नीचे आ गया था। उसी समय ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सरकारी विभाग में ड्राइवर था। वह सुबह ड्यूटी जाने के लिए निकला था।जेब में मिले आईडी के आधा पर उसकी पहचान हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक भारत धीवर कलेक्ट्रेट में सरकारी वाहन चालक के पद पर पदस्थ था। मृतक ड्यूटी पर जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने मंदिर हसौद टोल नाके पर बैरियर लगाकर पकड़ लिया है। पूरा मामला थाना तेलीबांधा थाना इलाके का है।



