छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग का नया तबादला आदेश, सक्ती DEO को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एक और तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत सक्ती की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी को प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), जांजगीर का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

वहीं भुनेश्वर प्रसाद साहू को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ीदल्हा (अकलतरा) में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि बुधवार को भी शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए थे। अब जारी नए आदेश को विभागीय पुनर्गठन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग की ओर से तबादलों की एक और सूची जारी हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button