छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र..

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। पं. दीनदयाल उपाध्‍याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नीतीन नबीन, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव सहित संगठन के सभी नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान आरोप पत्र को लेकर एक वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें सरकार के कथित घोटलों का उल्‍लेख किया गया। इसमें शराबबंदी सहित कांग्रेस के 2018 के चुनावी वादों का भी उल्‍लेख है। इस आरोप पत्र को तैयार करने के लिए पार्टी ने समिति का गठन किया था। कुरुद सीट से विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को इसका संयोजक बनाया गया था। वहीं, वरिष्‍ठनेता प्रेम प्रकाश पांडेय और महामंत्री ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया था।

आरोप पत्र के मुख्य बिंदू –

👉 जंगल में वन्य प्राणियों के तस्करों का साम्राज्य ,

👉 मानव हाथी के बीच संघर्ष में भ्रष्टाचार

👉 निर्माण कार्य ठप्प

👉 अभिवक्ति का गला घोंटने वाली कांग्रेस

👉 नक्सल घटना के बहाने टारगेट किलिंग का आरोप

👉 सहायक शिक्षकों का दमन करने वाली सरकार

👉 उद्योगों के साथ केवल कागजों में एमओयू हो रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button