News

ब्रेकिंग : नेशनल हाईवे टाटीबंध चौक में एक पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…

रायपुर

टाटीबंध चौक के पास ट्रक के चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी रामचंद्र साहू की इस हादसे में मौत हो गई।

हादसे के बाद घायल अवस्था में एम्स ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर ने की पुष्टि, वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अब पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया,और आरोपी की तलाश कर रही है

आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ का कहना है। बाइक में सवार कांस्टेबल रामचंद्र साहू दुर्ग की तरफ से आ रहे थे ट्रक भी उसी तरफ से आ रहा था।इसी दौरान ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे राम चंद साहू को गंभीर चोट आने से उन्हें तत्काल एम्स ले जाया गया । जहां उनकी मौत हो गई, मृतक रामचंद्र साहू के जेब में आई कार्ड मिला, जिसके मुताबिक वे दुर्ग जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।

Back to top button