छत्तीसगढ़

प्रशासनिक जगत में शोक, पूर्व IAS अधिकारी का निधन..

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक जगत से दुखद खबर सामने आई है। 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और पूर्व कलेक्टर बीकेएस रे का देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

बीकेएस रे रायपुर के सुंदर नगर स्थित अपने निवास में रह रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने प्रशासनिक करियर में बीकेएस रे ने राजनांदगांव समेत कई जिलों में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दीं। वे अपनी सादगी, प्रशासनिक दक्षता और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ में गृह सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाली।

प्रशासनिक क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button