छत्तीसगढ़

CG दुर्ग रेल्वे स्टेशन में खड़ी ट्रेन के बोगी में भीषण आग..रायपुर डीआरएम का बयान, अतिरिक्त स्टेबल कोच में आग लगी..

रायपुर

दुर्ग रेल्वे स्टेशन में खड़ी ट्रेन के एक बोगी में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखते हुए मौके पर पहुंची रेलवे और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि गुड शेड यार्ड है जो दुर्ग स्टेशन में है। इस जगह पर खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है। इसी दौरान यहां पर एक खड़ी ट्रेन के एसी कोच में भीषण आग लगी है। देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप ले लिया कि दूर दूर तक इसके धुए दिखाई दे रहे थे। इस भीषण आग से एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग की घटना को लेकर रायपुर डीआरएम ने बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि अतिरिक्त स्टेबल कोच में आग लगी थी। X हैंडल में अधिक जानकारी साझा करते कहा, यह एक अतिरिक्त स्टेबल कोच था इसमें कोई भी यात्री उपस्थित नहीं थे I आग की सुचना 09:50 में मिलने के पश्चात तत्काल अग्निशमन को सूचना दी गयी I 10:05 में अग्निशमन द्वारा साइट में पहुंचकर 10:50 बजे पूर्ण रूप से आग बुझा ली गयी I

Leave a Reply

Back to top button