News

CG Accident: हाइवा और माजदा में जोरदार टक्कर..फिर लगी आग, ड्राइवर और परिचालक की जलकर मौत..

जांजगीर-चांपा: चांपा कोरबा रोड में हाईवा और माजदा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे माजदा में भीषण आग लग गई। इसमें माजदा में बैठे ड्राइवर और परिचालक की जलकर मौत हो गई। जिनके शव को क्रेन की मदद निकाला गया. दोनो मृतक लछनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाईवा में कोयला लोड था। इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Back to top button