रायपुर । कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब 27 अगस्त तक देवेंद्र यादव को जेल में ही रहना होगा। इससे पहले बलौदाबाजार पुलिस ने हिंसा भड़काने के मामले में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंन तीन दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
बलौदाबजार पुलिस ने हिंसा को भड़काने, पुलिस के समन पर गैरहाजिरी सहित अलग-अलग धाराओं में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को आज पुलिस ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी करायी। देवेंद्र यादव पर आरोप है कि 10 जून को बलौदाबाजार में जो हिंसा हुई है, उसे भड़काने में देवेंद्र यादव शामिल हैं।



