छत्तीसगढ़

कोरबा में सनसनीखेज वारदात, शराब के नशे में भतीजे ने मौसी को उतारा मौत के घाट..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामूली डांट से नाराज भतीजे ने अपनी मौसी की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना की है।

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई मौजूद थीं। मौसी ने उसे रोज शराब पीने, देर से घर आने और बेवजह घूमने को लेकर फटकार लगाई।

मौसी की डांट से आरोपी इतना नाराज हुआ कि उसने घर में रखी लकड़ी और डंडे से उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मौसी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button