छत्तीसगढ़

CG में IFS अफसर की नई पोस्टिंग, विवेक आचार्य को वन विकास निगम की कमान..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, 2006 बैच के IFS अधिकारी विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

अगामी आदेश तक अस्थायी पदस्थापना

आदेश के अनुसार विवेक आचार्य को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि विवेक आचार्य को कुछ दिन पहले ही पर्यटन विभाग से रिलीव किया गया था। अब राज्य सरकार ने उन्हें वन विकास निगम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वन विकास निगम की संभालेंगे जिम्मेदारी

नई पदस्थापना के बाद विवेक आचार्य छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक के तौर पर काम करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारी से संबंधित आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया है।

https://www.pdffiller.com/s/VVh108dc

Leave a Reply

Back to top button