छत्तीसगढ़

हाइवा की टक्कर से हवा में उछला बाइक सवार, सड़क पर गिरते ही थम गई सांसें..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद इरफान कुरैशी की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button