छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर चाकूबाजी, 22 वर्षीय अहमद खान की मौत..

रायपुर। के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अश्वनी नगर में रविवार देर रात 22 वर्षीय युवक अहमद खान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना गौसिया मस्जिद के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, युवक का दो अज्ञात हमलावरों से विवाद हुआ था। अहमद ने एक्टिवा से भागने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी नाली में फंसने से वह गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य वजह, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button