छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन के दूसरे दिन खूनी वारदात, छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रक्षाबंधन के दूसरे दिन एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई नशे की हालत में थे। इसी दौरान भांजे से गाली-गलौच करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर सब्बल से हमला कर दिया।

सब्बल के वार से बड़े भाई की मौत

हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गंभीर चोट के चलते बड़े भाई की मौत हो गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे हुए विवाद और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button