छत्तीसगढ़

राखी से एक दिन पहले नारायणपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 23 जवानों के तबादले..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कुल 23 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जारी सूची में 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 10 प्रधान आरक्षक और 11 आरक्षक शामिल हैं। तबादले के बाद पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना, पुलिस सहायता केंद्र और कैंप में नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार ASI जयलाल ध्रुव को प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र कस्तुरमेटा से थाना कुरूषनार भेजा गया है। वहीं ASI नरेंद्र ठाकुर को थाना नारायणपुर से प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र कस्तुरमेटा की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रधान आरक्षकों की नई पदस्थापना

प्रधान आरक्षक दिलीप पाण्डे को कैंप बालेबेड़ा से थाना सोनपुर, शिवराज भण्डारी को कैंप काकुर से थाना सोनपुर और प्रेमसिंह गोटा को पुलिस सहायता केंद्र कोकोड़ी से थाना कोहकामेटा भेजा गया है।

इसी तरह विनोद कुलदीप को कैंप कोड़ेनार से थाना कोहकामेटा, रमेश गुप्ता दुग्गा को कैंप पदमेटा से थाना भरण्डा, दिलीश्वर राणा को थाना कोहकामेटा से थाना नारायणपुर और महेश कोरेटी को कैंप कोड़नार से थाना धौड़ाई भेजा गया है।

प्रधान आरक्षक पिकेश्वर नाग को कैंप जाटलुर से थाना धनोरा, रमेश सलाम को धौड़ाई से कैंप डोडीमरका और बीरबल नेताम को थाना नारायणपुर से कैंप कोड़ेनार भेजा गया है।

आरक्षकों के भी तबादले

तबादला सूची में आरक्षक राजेन्द्र लकड़ा और अजित सलाम को कैंप कुड़मेल से थाना ओरछा भेजा गया है। जयंत साहू को कैंप कोड़ेनार से थाना कोहकामेटा, सुखसागर आयाम को कैंप कोड़ेनार से आर.के. ओएम शाखा और घनश्याम दिनकर को कैंप काकुर से थाना नारायणपुर भेजा गया है।

वहीं सुकल दास उसेण्डी को आर.के. नारायणपुर से कैंप कोड़ेनार, मनीष दुग्गा को कैंप डोडीरका से थाना झाराघाटी और राजू बघेल को आर.के. नारायणपुर से थाना नारायणपुर भेजा गया है।

इसके अलावा डीएसएफ मुगलु राम नाग को थाना कुरूषनार से कैंप कुड़मेल, डीएसएफ इकबाल बघेल को कैंप कुड़मेल से थाना नारायणपुर और आरक्षक जागेश्वर नाग को आर.के. नारायणपुर से थाना फरसगांव भेजा गया है।

इस तबादले के बाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों, पुलिस सहायता केंद्रों और कैंपों में पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना प्रभावी होगी।

https://www.pdffiller.com/s/6XcHy6KV

Leave a Reply

Back to top button