छत्तीसगढ़

CG Transfer: प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में दिप्ती गौते को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिप्ती गौते की नियुक्ति के साथ ही ऋतु वर्मा को परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं विनय अग्रवाल को सरगुजा निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल छह अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को उनके नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

CGPSC में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में दिप्ती गौते की नई नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं विनय अग्रवाल के सरगुजा निगम कमिश्नर बनने के बाद नगर निगम से जुड़े प्रशासनिक और विकास कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास होगी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस तबादला आदेश से प्रशासनिक महकमे में बदलाव देखने को मिला है।

https://www.pdffiller.com/s/QS_PV1SD

Leave a Reply

Back to top button