छत्तीसगढ़

मजदूरों से भरी बस और बोलेरो में जोरदार टक्कर, कई घायल..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बनारस रोड पर मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में करीब 50 वर्षीय मजदूर सहदेव की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस उत्तर प्रदेश के दुद्धी से मजदूरों को लेकर तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। इसी दौरान वाड्रफनगर के पुराने नर्सरी के पास बस की बोलेरो से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार मजदूरों और बोलेरो सवार लोगों को चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button