बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम जोकापाट के लालदारा पारा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी के मुर्गा नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने पहले साथ बैठकर हड़िया पी थी। इसके बाद नशे में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति ने गुस्से में पत्नी के सिर और पेट पर डंडे से कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा जब्त कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।



