धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। धमतरी एसपी भावना पांडेय ने तबादला आदेश जारी करते हुए जिले के 38 आरक्षकों को इधर से उधर किया है।
जारी आदेश के अनुसार पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के बाद संबंधित आरक्षकों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में किए गए इस बड़े तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादले से प्रभावित 38 आरक्षकों की पूरी सूची आदेश में जारी की गई है।




