छत्तीसगढ़

पहले नाले में मिला युवक का शव, फिर खेत के पास झाड़ी में फांसी पर लटका मिला संदेही..

सूरजपुर। जिले के ग्राम सोनपुर में 12 अक्टूबर को कलुहा नाले में नाहर सिंह का शव मिला था। जांच में उसके सिर पर धारदार हथियार से पांच वार किए जाने की बात सामने आई। पुलिस को मामले में हत्या की आशंका है।

जांच के दौरान पारिवारिक विवाद और टोना-टोटका के शक का पहलू सामने आया। इस मामले में संदेह के घेरे में आए बालगोविंद का शव भी 14 अक्टूबर को खेत के पास झाड़ी में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि नाहर सिंह की हत्या के बाद वह घर से निकल गया था।

फिलहाल पुलिस दोनों मौतों की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। हत्या की वजह और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Back to top button