छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 12 DSP बने एडिशनल SP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश..

रायपुर।  राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग ने 15 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। पदोन्नत अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP), सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक के पदों पर पदोन्नत किया गया है।

यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, उनकी नई पदस्थापना और तैनाती के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

गृह विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 और 23 तथा अनुसूची-पांच के प्रावधानों के तहत की गई है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

सुरेन्द्र साय पैकरा

संजय कुमार ध्रुव

माधुरी धीरही

अखिलेश कौशिक

राजेश देवांगन

स्नेहिल साहू

घनश्याम कामड़े

दिनेश्वरी नंद

मनीष कुमार कंवर

दीपिका मिंज

अनूप कुमार लकड़ा

मंजूलता बाज

पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना यानी ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

2

Back to top button