छत्तीसगढ़

खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया मासूम, साड़ी के झूले में फंस गया गला..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के मुड़ीडीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान की मौत हो गई। घटना शासकीय प्राथमिक शाला परिसर की है, जहां पेड़ पर साड़ी बांधकर बनाए गए झूले में खेलते समय छात्र का गला फंस गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल खुलने से पहले बच्चे परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान तरुण अपने साथियों के साथ पेड़ पर चढ़कर साड़ी से बने झूले पर झूल रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिरने लगा और झूले की साड़ी उसके गले में फंस गई। गले में फंदा लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Back to top button