छत्तीसगढ़

शादी के लिए दबाव और परिवार को धमकी देने का आरोप, दुर्ग में युवती की मौत से मचा हड़कंप..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर छेड़छाड़ करने, शादी के लिए दबाव बनाने और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मृतका के पास से छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें न्याय की मांग किए जाने की बात सामने आई है।

परिजनों के मुताबिक, युवती दुर्ग के एक निजी संस्थान में काम करती थी। करीब दो महीने से युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी परिवार को मिली थी। वहीं, पुलिस के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट का परीक्षण कराया जा रहा है और परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button