छत्तीसगढ़

स्कूल की पैरेंट्स मीटिंग से लौट रही थी मासूम, ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर मौत..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा की मौत हो गई। घटना केशवनगर इलाके की है, जहां गिट्टी ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिद्धिमा विश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ स्कूल में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने गई थी। वहां से घर लौटते समय केशवनगर इलाके में ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button