छत्तीसगढ़

धमतरी में युवक की संदिग्ध मौत, जंगल में मिली लाश से सनसनी..

धमतरी। Dhamtari जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिनों से लापता युवक का शव फुटहामुड़ा के जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान पुनुराम मंडावी के रूप में हुई है, जो केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान पुनुराम की लाश फुटहामुड़ा के जंगल में मिली। शव मिलने की खबर के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Rajesh Suryavanshi ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button