छत्तीसगढ़

बिलासपुर में लड़की की हत्यारे के खिलाफ भड़का आक्रोश, आरोपी को फांसी देने की मांग.. मां बोली- घर में भी सुरक्षित नहीं बेटियां..

बिलासपुर। में नाबालिग लड़की की हत्यारे के खिलाफ परिजन और स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। आरोपी के घर के सामने नारेबाजी कर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं, लड़की की मां ने कहा कि, गरीब लोगों की बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं है।

सरकंडा पुलिस का दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ विधिवत साक्ष्य जुटा कर कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। साथ ही कोशिश होगी कि आरोपी को फांसी की सजा मिले।

दरअसल, सरकंडा के चांटीडीह में नाबालिग लड़की की शुक्रवार की सुबह सागर साहू नाम के युवक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात उस समय हुई जब लड़की के माता-पिता काम करने के लिए घर से बाहर थे। हत्या के इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सागर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क पर उतरे लोग, आरोपी को सजा देने की मांग

इस घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमकर आक्रोश है। नाराज लोगों ने शनिवार को रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के घर के सामने जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

वहीं लड़की की मां ने कहा कि अब बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं है। बच्चों को घर में छोड़ कर जाना भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। उनका कहना था कि जिस तरह उसने उसके घर को उजाड़ दिया है। वैसे ही उस राक्षस को भी सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Back to top button