रायपुर। राज्य सरकार के मंत्रियों को कुछ जिलों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विजय शर्मा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। अरुण साव कांकेर जिले के, लखन लाल देवांगन कोंडागांव और टंकराम वर्मा नारायणपुर जिले के प्रभारी बनाए गए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।





