रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका रायपुर पहुँचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर पर आत्मीय स्वागत किया।
राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। स्टेट हेंगर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।




