छत्तीसगढ़

रायपुर के लोगों को मॉल द्वारा पार्किंग फीस मे राहत.. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का आदेश, अंबुजा सिटी सेंटर मॉल द्वारा वसूली जा रही पार्किंग फीस अवैध घोषित..

रायपुर।  रायपुर के लोगों को मॉल द्वारा वसूली जा रही पार्किंग फीस मे बड़ी राहत मिली है  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की अतिरिक्त पीठ ने अंबुजा सिटी सेंटर मॉल द्वारा वसूली जा रही पार्किंग फीस को अवैध घोषित कर दिया है। उच्च न्यायालय अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर सुनवाई करते हुए आयोग ने कहा कि पार्किंग सुविधा एक बुनियादी सुविधा है और इसे व्यवसाय का साधन नहीं बनाया जा सकता।

Leave a Reply

Back to top button