रायपुर 21 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 जुलाई 2026 को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को गृह (पुलिस) विभाग से प्रतिनियुक्ति पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में पदस्थ किया गया है।

तबादला किए गए प्रमुख अधिकारी:
- श्री नीतेश कुमार गौतम (डीडी-2014) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-खरगढ़, छुईखदान, गंडई से
- श्री संत तिवारी (डीडी-2019) – अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ से
- श्री लक्ष्मी साद जायसवाल (निरीक्षक-2025) – उप पुलिस अधीक्षक, एस.आई.ए. पुलिस मुख्यालय, रायपुर से
- श्रीमती मंजुलता राठौर (निरीक्षक-2025) – उप पुलिस अधीक्षक, जिला गरियाबंद से
- श्री राजेश कुमार झा (निरीक्षक-2021) – उप पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा से
- सुश्री दीपमाला कुर्रे (डीडी-2020) – उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राइम), जिला बस्तर से
- सुश्री मोनिका प्रियाम (डीडी-2022) – उप पुलिस अधीक्षक (बालक एवं महिला अपराध अन्वेषण शाखा), जिला सुकमा से
- श्री रोशन आहूजा (डीडी-2022) – उप पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर से
- श्री रविकांत सहारे (डीडी-2022) – उप पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), जिला सुकमा से
- श्री एलेक्जेंडर किरो (निरीक्षक-2023) – नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से
इन सभी अधिकारियों को रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आदेश को मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद जारी किया गया।



